
निर्देशक नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म रामायण पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। मेकर्स ने फिल्म का पहला प्रोमो वीडिया जारी किया है। इसमें एक्टर रणबीर कपूर के साथ-साथ सुपरस्टार यश की झलक भी देखने को मिली है।
निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ का पहला प्रोमो वीडियो बृहस्पतिवार को मुंबई में आयोजित वेव्स 2025 समिट में देश के 9 प्रमुख शहरों में लॉन्च किया गया है। तीन मिनट के टीजर ने दर्शकों को जबरदस्त उत्साहित कर दिया है।
प्रोमो वीडियो की खास बात यह है कि रणबीर कपूर जिन्होंने राम की भूमिका निभाई है।
टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में धनुष-बाण लिए शांत और दृढ़ निश्चयी अवतार में नजर आ रहे हैं। एक दृश्य में उन्हें जंगल में पेड़ पर चढ़कर तीर चलाते और एक खास अंगूठी पहने देखा गया, जो उनके किरदार की गहराई को दर्शाता है।
किरदार यश जिन्होंने रावण की भूमिका निभाई है,का रावण अवतार भव्य और डरावना है, जो उनके शक्तिशाली लंकेश किरदार को उजागर करता है।
बता दें कि हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर गाइ नॉरिस द्वारा डिजाइन किए गए एक्शन सीक्वेंस रोंगटे खड़े करने वाले हैं। जिसे दर्शक देखने और जानने को बेहद उत्साहित हैं।
इस फिल्म में ऑस्कर विजेता DNEG के VFX और एआर रहमान-हंस जिमर का संगीत प्रोमो को बेहद भव्य बनाता है। राम-रावण के युद्ध को "सभी युद्धों का अंत" बताकर क्लाइमेक्स की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस फिल्म में अन्य किरदार जैसे कि साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण), सनी देओल (हनुमान), और अरुण गोविल (दशरथ) जैसे सितारों की छोटी-छोटी झलकियां दिखीं, हालांकि इस प्रोमो में राम और रावण पर फोकस रहा है।
फिल्म में सभी किरदारों का रोल इस प्रकार है- रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्ता (कैकेई), काजल अग्रवाल (मंदोदरी), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और अमिताभ बच्चन (जटायु) हैं।
बता दें कि फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, पहला भाग 8 नवंबर 2026 और दूसरा भाग 28 अक्टूबर 2027 को दीवाली पर रिलीज होगा।
इस फिल्म में बजट काफी भारी भरकम 835 करोड़ रुपये, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है।
प्रोडक्शन: नमित मल्होत्रा (प्राइम फोकस स्टूडियोज) और यश (मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस) के सहयोग से निर्मित, यह फिल्म IMAX के लिए फिल्माई जा रही है और वैश्विक स्तर पर रिलीज होगी।
बॉलीवुड फैंस प्रोमो को देख बेहद खुश हैं और काफी तारीफ भी की है। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस फिल्म के प्रोमो को "शानदार" और "ऐतिहासिक" बताया है, खासकर रणबीर और यश के लुक की जमकर तारीफ की है।
काफी फैंस ने तो इसे ‘आदिपुरुष’ से तुलना करते हुए कहा कि यह उससे कहीं बेहतर है, जबकि कुछ ने VFX और संगीत की भव्यता को सराहा है।
निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा कि 10 साल की आकांक्षा और 5000 साल पुरानी इस कहानी को दुनिया के सामने लाने का संकल्प आज साकार हो रहा है। हमारा उद्देश्य रामायण को सबसे प्रामाणिक और दृश्यात्मक रूप से प्रस्तुत करना है।
इस फिल्म रामायण के प्रोमो को वैश्विक सिनेमाई अनुभव के रूप में स्थापित करने की दिशा में पहला कदम है, जिसने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है।
समयलाइव डेस्क/सुरेन्द्र देशवाल मुंबई |
Tweet