PICS: भारतीय डिजाइनर अनीता डोंगरे की बनाई शेरवानी में नजर आईं इवांका


PICS: भारतीय डिजाइनर अनीता डोंगरे की बनाई शेरवानी में नजर आईं इवांका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में परंपरागत स्वागत के अवसर पर भारतीय डिजाइनर द्वारा डिजाइन किया गया भारतीय परिधान पहनकर आईं। पश्चिम बंगाल की सिल्क से बनी शेरवानी में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। यह शेरवानी मुर्शिदाबाद से लाए गए और हथकरघे से बुने रेशम के कपड़े से बनायी गयी थी। डिजाइनर अनीता डोंगरे ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘शेरवानी एक सदाबहार परिधान है। यह स्टाइल हमने 20 वर्ष पहले तैयार की थी और अच्छी बात यह है कि यह परिधान आज भी कितनी खूबसूरती के साथ प्रासंगिक बना हुआ है। एक दमदार, अलग नजर आने वाला परिधान शेरवानी हर रंग में करिश्माई लगता है लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर सदाबहार नीला, सफेद और काला रंग पसंद है।’’

   
News In Pics