PICS: मार्च महीने में शिमला-मनाली में हुई बर्फबारी, हिल स्टेशन का नजारा हुआ मनोरम


PICS: मार्च महीने में शिमला-मनाली में हुई बर्फबारी, हिल स्टेशन का नजारा हुआ मनोरम

लंबे अंतराल बाद हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल शिमला, मनाली और डलहौजी में शनिवार को फिर से बर्फबारी हुई, जबकि निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। बारिश के कारण क्षेत्र के तापमान में कमी आई है। बर्फबारी से यहां के स्थानीय होटल मालिकों में काफी खुशी है। उन्हें उम्मीद है कि 10 मार्च को होली के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक जुटेंगे। शिमला के पास पर्यटक स्थल जैसे कुफरी, फागू, नरकंडा और चैल में भी बर्फबारी हुई, जिससे हिल स्टेशन का नजारा और भी मनोरम हो गया।

   
News In Pics