Good Bye Golden Boy: फुटबॉल के भगवान माराडोना के वो 2 गोल जो आज भी किए जाते हैं याद


Good Bye Golden Boy: फुटबॉल के भगवान माराडोना के वो 2 गोल जो आज भी किए जाते हैं याद

1986 के विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 की जीत में माराडोना के दो गोल आज भी याद किये जाते हैं। उनका पहला गोल बॉक्स में हवा में उछलते हुए हाथ की मदद से था, हालांकि उस समय इस गोल पर उतना गौर नहीं किया गया था जितना आज तकनीक के जमाने में किया जाता। इस गोल को फुटबॉल इतिहास में हैंड ऑफ गॉड गोल के नाम से जाना जाता है। लेकिन उनका दूसरा गोल फुटबॉल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ गोलों में से एक है। पहले गोल के लिए माराडोना ने बाद में स्वीकार किया था कि यह गोल उन्होंने हवा में उछलते हुए हाथ से किया था और इस गोल में हैडर जैसी कोई चीज नहीं थी। माराडोना का दूसरा गोल पहले गोल के चार मिनट बाद हुआ। माराडोना ने अपने हाफ में गेंद ली और अकेले इंग्लैंड के गोल की तरफ बढ़ चले। उन्होंने अपने रास्ते में आये इंग्लैंड के पांच खिलाड़ियों को छकाया और फिर गोलकीपर पीटर शिल्टन को भी छकाते हुए गोल कर डाला। इस गोल को फीफा ने वि कप के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गोल करार दिया था।

   
News In Pics