PICS: ...और ताजमहल को निहारते ही रह गए ट्रंप और मेलानिया


PICS: ...और ताजमहल को निहारते ही रह गए ट्रंप और मेलानिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ऐतिहासिक ताजमहल को देखने सोमवार की शाम आगरा पहुंचे और प्रेम के प्रतीक के तौर पर बनाए गए 17वीं सदी के मुगल काल के मकबरे को देखकर आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में ताजमहल को ‘भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति की धरोहर’ करार दिया। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर अहमदाबाद से यहां पहुंचे। मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल बनवाया था। ट्रंप परिवार के दौरे के लिए ताजमहल की सजावट की गई थी। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला ने ताज परिसर का भ्रमण किया। उन्हें धरोहर के इतिहास और महत्व के बारे में भी बताया गया। ट्रंप और उनके परिवार के सदस्य आज शाम 4.45 बजे अहमदाबाद से आगरा पहुंचे। उन्होंने ताज परिसर में फोटो सेशन कराया। टूरिस्ट गाइड ने उन्हें ताजमहल से जुड़े किस्सों की जानकारी दी।

   
News In Pics