शनिवार, 18 सितम्बर, 2021

September 18, 2021

जानिए आज शनिवार, 18 सितम्बर, 2021 का राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय में मन दुविधाग्रस्त होगा। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। किसी
अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।       
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना मन को अरुचिकर लगेगा। नये गणमान्य लोगों से संबंध बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। कोई अवरोधित
कार्य हल होने की संभावना है।   
मिथुन : अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पारिवारिक दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा। खराब प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। आय एवं व्यय में संतुलन
बनाये रखने में सफल होंगे।            
कर्क : भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यो में व्यय संभव। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही हितकर नहीं है।   
सिंह : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति
सचेत रहें।      
कन्या : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये। आय से ज्यादा व्यय
मन को परेशान करेगा।           
तुला : अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यो में समय व्यर्थ करने के बजाय समय
का पूरा लाभ उठायें।           
वृश्चिक : प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा। रोजगार क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में
सफलता के आसार बनेंगे।      
धनु : आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता लाने का प्रयास करें। आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को
पहचान कर उनसे दूरी बनायें।        
मकर : नियोजित परिश्रम का लाभ मिलेगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। अपने भविष्य
को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा।        
कुंभ : जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य न करें। जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। महत्वपूर्ण कायरे में आलस्य का त्याग करें। परिश्रम
द्वारा धनागम संभव।      
मीन : जीविका क्षेत्र में किसी नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति के होगी। सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में
समुचित परिश्रम की आवश्यकता है।




News In Pics