बुधवार, 13 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

October 13, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 13 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।

मेष : परिश्रम द्वारा मिल रहे नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे।  कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।           
बृषभ : नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। अपनी दिनचर्या को सुधार सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित हों।
मिथुन : भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। खराब संगत से दूरी बनाने का प्रयास करें। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्ने मिलेगा।
कर्क : हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं है। समय का पूर्ण उपयोग करें और स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।

सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। वाक्यपटुता व मधुर वाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रभावशाली होंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। घरेलू जरुरतो की पूर्ति में साधनाभाव से चिंतित होंगे।
कन्या : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृिद्ध होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।               
तुला : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मक को न पालें। पारंपरिक कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।            
वृश्चिक : आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में कोई सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधों में प्यार बिखेरें।          
धनु : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। कार्यों के अत्याधिक बोझ से परेशान होंगे। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
मकर : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।
कुंभ : भौतिक जगत की चकाचौंध आप प्रभावित होंगे। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। व्यक्तियों के लिऐ लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बोझिल होगा।
मीन : महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेगें। कार्यों के अत्यधिक ब्यस्तता से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics