5 से 11 फरवरी, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

February 5, 2023

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 से 11 फरवरी, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल।

मेष-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव।

वृषभ-इस सप्ताह कुछ चिताएं रहेंगी। आकस्मिक जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्योंं को हल करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता रहेगी। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।

मिथुन-यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह संबंधों का अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। नई स्थितियाँ आप में नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।

कर्क-नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। संघर्ष के साथ नई सफलताओं की मंजिल चढ़ेंगे। नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा।  विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन उत्साहित रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।

सिंह-काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।  रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

कन्या-ऐसा तो नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरी क्षमता के साथ कार्यरत रहें। राजकीय कर्मचारियों के लिये ब्यस्तता का समय होगा। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलताएं जल्द मिलेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है।

तुला-पुरानी बातों को भूल जिन्दगी को नये  सिरे से शुरु करें। कुछ नई चुनौतियां रहेंगी किंतु मनोबल व धैर्य बनाए रखें। वर्तमान में दिन संघर्ष व चिंताओं से भरे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण संबंधों में ईगो न पालें। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए ध्यान केंद्रित करें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।

वृश्चिक-आर्थिक व पारिवारिक चिंताएं मन पर दबाव मनाएंगी। पूरे सप्ताह परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी व्यवहार कुशलता का भरपूर लाभ उठाएंगे। वर्तमान गोचर की ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए काफी लाभप्रद है। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को किसी विपरीतलिंग के प्रति आकर्षण तनाव का कारण बन सकता है। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातो का बुरा न माने।

धनु-नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। समय का अनुपम सहयोग आपको बड़ी मजबूती से मिल रहा है। दूसरों की आलोचना करना तथा इधर-उधर की बात करने से छबि कुप्रभावित होगी। चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।  

मकर-किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने लोकप्रिय होंगे। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। आप में हड़बडी व जल्दबाजी आपके लिए सबसे बड़ी कमी है, जिससे आप अक्सर नुकसान उठाते रहते हैं। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को  नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य ख्याल रखें। परिजनो के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।  

कुंभ-बीती बातें को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है।  बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। अपनी क्रियाशीलता को बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। घर में खुशहाली रहेगी।

मीन-इस सप्ताह  ईश्वरीय आस्था से शांति का आभास होगा। आपकी जुझारू प्रवृति हर समस्या का सामना करने में सक्षम है। किसी नई संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रात होगा। परिवार में अपनी कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए यथोचित सभी संबंधों में सौम्यता लायें। सोमवार व बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कायार्ें में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परंतु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की  सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसमें सुधार लाने का प्रयास करें।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics