सोमवार, 27 मार्च, 2023 का राशिफल

March 27, 2023

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 27 मार्च, 2023 का राशिफल।

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:17, काशी-प्रात: 05:55, कानपुर-प्रात: 06:05, पटना-प्रात: 05:46, देहरादून-प्रात: 06:13, गोरखपुर-प्रात: 05:53, लखनऊ-प्रात: 06:03 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:36, काशी-सायं 18:12, कानपुर-सायं 18:23, पटना-सायं 18:03, देहरादून-सायं 18:33, गोरखपुर-सायं 18:10, लखनऊ-सायं 18:20 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 09:54, काशी-प्रात: 09:39, कानपुर-प्रात: 09:47, पटना- प्रात: 09:29, देहरादून-प्रात: 09:46, गोरखपुर-प्रात: 09:33, लखनऊ-प्रात: 09:43 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 00:30, काशी-रात्रि 23:57, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 00:11, पटना-रात्रि 23:49, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 00:32, गोरखपुर-रात्रि 23:59 , लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 00:10 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 06, शक् संवत् 1945। चैत्र शुक्ल षष्ठी, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 13, प्रविष्टें। रमजान 04, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी (06) सायं 17:27 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ। रोहिणी नक्षत्र अपराहन् 15:27 बजे तक, तदन्तर मृगशिरा नक्षत्र प्रारम्भ। आयुष्मान योग रात्रि 23:20 बजे तक, तदन्तर सौभाग्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृषभ राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रयोत्तर 04:25 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। श्री सूर्य षष्ठी वत, स्कन्द षष्ठी वत (गया में प्रसिद्ध है), श्री अशोक षष्ठी वत (बंगाल), मंगल आद्रा; नक्षत्र में पूर्वाहन् 11:00 बजे प्रवेश करेगा, बुद्ध उदय पश्चिाम में अपराहन् 14:28 बजे।

मौसम: उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कही-कही बदली या हल्की वष्रा हो सकती है। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी कही-कही वष्रा होगी। पूर्व-दक्षिण समुद्र तट पर भी वष्रा के असार है। पूरे उत्तर भारत में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान में वृद्धि होगी।  

मेष : भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का अहशास करेंगी। लाभकारी संबंधों की नजदीकियां पैदा होंगी। रोजगार के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।      
बृषभ : सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।     
मिथुन :  कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।  कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।  
कर्क: सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें।   
सिंह : पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केन्द्रित होगा।  नए दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। प्रशासन से जुड़े व्यक्तियों के लिए अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या : सुन्दर राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में  मधुरता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।   
तुला : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार है। निकटस्थ संबन्धों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।     
वृश्चिक : किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेगी।    
धनु: भावनाओं पर नियन्तण्रकर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।  महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।    
मकर: परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। नए संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यवसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।       
कुंभ: शासन-सत्ता की दिशा में केन्द्रित व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाक्यपटुता आपकी गरिमा में वृद्धि करेगा।     
मीन : किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।  किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा।




News In Pics