बुधवार, 29 मार्च, 2023 का राशिफल

March 29, 2023

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 29 मार्च, 2023 का राशिफल।

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:15, काशी-प्रात: 05:53, कानपुर-प्रात: 06:03, पटना-प्रात: 05:44, देहरादून-प्रात: 06:11, गोरखपुर-प्रात: 05:51, लखनऊ-प्रात: 06:01 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:37, काशी-सायं 06:12, कानपुर-सायं 06:24, पटना-सायं 06:04, देहरादून-सायं 06:34, गोरखपुर-सायं 06:11, लखनऊ-सायं 06:21 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-पूर्वा. 11:33, काशी-पूर्वा. 11:19, कानपुर-पूर्वा. 11:27, पटना-पूर्वा. 11:09, देहरादून-पूर्वा. 11:25, गोरखपुर-पूर्वा. 11:13, लखनऊ-पूर्वा. 11:23 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02:15, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01:42, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:56, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01:34, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:17, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:45, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01:55 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 08, शक् संवत् 1945। चैत्र शुक्ल अष्टमी, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 15, प्रविष्टें। रमजान 06, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी रात्रि 21:08 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि प्रारम्भ। आद्र्रा नक्षत्र रात्रि 20:07 बजे तक, तदन्तर पुनर्वसु नक्षत्र प्रारम्भ। शोभन योग अर्धरात्रियोत्तर 00:12 बजे तक, तदन्तर अतिगण्ड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मिथुन राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा समाप्त प्रात: 08:02 बजे, महानिशा पूजा, श्री दुर्गाष्टमी, भवानी उत्पत्ति, अष्टमी का हवनादि आज ही करें, श्री महाष्टमी व्रत, श्री अशोकाष्टमी, अशोक कलिका प्राशन, श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त रात्रि 21:08 बजे, श्री बुद्धाष्टमी, श्री अष्टमुजी दुर्गा शक्तिपीठ, शक्ति संगीत सभा।

मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा दिन का तापमान बढ़ेगा। उत्तर के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बदली रहेगी।  

मेष : योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे और प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था हेतु मन केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों की राजनीति क्षेत्र में वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा।       
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मौसम के परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। अच्छी भावनाओं से सगे-संबंधों के बीच अच्छी छबि बनाएंगे।
कर्क : बिना वजह दूसरों की आलोचना करना अच्छी बात नहीं है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव।
सिंह : निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। अपनी  प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।      
कन्या : किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी।  सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।        
तुला : शंकाओं पर काबू रखें एवं ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित है।    
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अपनी वाकपटुता से सगे-संबंधियों के बीच लोकप्रिय होंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा।  
धनु : नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
मकर : सामाजिक संबंधों के निर्वहन में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण रखें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा।  
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन : सुखद आसार मन को प्रसन्न रखेगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। किसी नये कार्य से लोकप्रिय होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी।




News In Pics