कैसा होगा आपका दिन, जानिए बृहस्पतिवार, 30 मार्च, 2023 का राशिफल

March 30, 2023

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 30 मार्च, 2023 का राशिफल।

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:14 काशी-प्रात: 05.52, कानपुर-प्रात: 06:02, पटना-प्रात: 05:43, देहरादून-प्रात: 06:10, गोरखपुर-प्रात: 05:50, लखनऊ-प्रात: 05:59 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:37, काशी-सायं 06:13, कानपुर-सायं 06:24, पटना-सायं 06:04, देहरादून-सायं 06:35, गोरखपुर-सायं 06:12, लखनऊ-सायं 06.22 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 12.28, काशी-अप. 12:13, कानपुर-अप. 12:21, पटना-अप. 12:03, देहरादून-अप. 12:20, गोरखपुर-अप. 12.08, लखनऊ-अप. 12.17 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02:59, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02:27, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:41, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02:19, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:01, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:29, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02:40। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 09, शक् संवत् 1945। चैत्र शुक्ल नवमी, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 16, प्रविष्टें। रमजान 07, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी रात्रि 23:31 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि प्रारम्भ। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 22:59 बजे तक, तदन्तर पुष्य नक्षत्र प्रारम्भ। अतिगण्ड योग अर्धरात्रियोत्तर 01:02 बजे तक, तदन्तर सुकर्मा योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मिथुन राशि का पूर्ण भोगकर अप. 16:15 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा। श्री रामनवमी व्रत, श्री दुर्गा नवमी, तारा जयन्ती, श्री स्वामी नरायण जयन्ती, श्री राम-जन्म महोत्सव, अयोध्या परिक्रमा, दर्शन पूजन, नवमी का हवनादि आज ही के दिन करें, चैत्र नवरात्र समाप्त।

मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बदली या वष्रा संभव। मध्य क्षेत्रों में अच्छी धूप होगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वर्षा के आसार हैं।  

मेष : स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।   

बृषभ : रोजगार में अच्छे लाभ के आसार हैं। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। हर रिश्ते में अपने अनुकूल अपेक्षा न रखें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी।  

मिथुन : भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।

कर्क : रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। भौतिकता की लोलुकतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। मन घरेलू चिंताओं से ग्रसित होगा। प्रतिभाओं द्वारा संबंध मधुर बनेंगे।

सिंह : पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें।

कन्या : कुछ नई अभिलाषाएं हतोत्साहित करेंगी। भौतिकता के आधार पर असंतोष होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। घर में खुशहाली रहेगी।

तुला : जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। दुविधाओं को त्याग  सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रेरित करेंगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु : अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।  दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें। दुनियादारी में समय समय ब्यर्थ न करें।

मकर : यह समय प्रगति का सूचक है। धनागम के स्रेत बनेंगे। भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की सकुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।

कुंभ : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था में मन चिंतित होगा।

मीन : प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक मर्यादा का उल्लघंन न होने दें। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। राजनीतिज्ञों का सहयोग मिलेगा। रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी।




News In Pics