जानिए शनिवार, 1 अप्रैल, 2023 का राशिफल

April 1, 2023

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 1 अप्रैल, 2023 का राशिफल।

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:11, काशी-प्रात: 05:50, कानपुर-प्रात: 06:00, पटना-प्रात: 05:41, देहरादून-प्रात: 06:07, गोरखपुर-प्रात: 05:48, लखनऊ-प्रात: 05:57 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:38, काशी-सायं 18:14, कानपुर-सायं 18:25, पटना-सायं 18:05, देहरादून-सायं 18:36, गोरखपुर-सायं 18:13, लखनऊ-सायं 18:23 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 14:20, काशी-अप. 14:03, कानपुर-अप. 14:12, पटना-अप. 13:53, देहरादून-अप. 14:13, गोरखपुर-अप. 13:58, लखनऊ-अप. 14:08 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 04:13 , काशी-अर्धरात्रयोत्तर 03:44, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 03:57, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 03:35, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 04:13, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 03:45, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 03:55 बजे। राहुकालम 09:00 बजे से 10 :30 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 11, शक् संवत् 1945। चैत्र शुक्ल एकादशी, संवत् 2080, सौर (मीन) चैत्र मास की 18, प्रविष्टें। रमजान 09, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु।  चैत्र शुक्ल पक्ष एकादशी (11) अर्धरात्रयोत्तर  04:20 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि प्रारम्भ। ओषा नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 04:49 बजे तक, तदन्तर मघा नक्षत्र प्रारम्भ। धृति योग अर्धरात्रयोत्तर 02:44 बजे तक, तदन्तर शूल योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कर्क राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रयोत्तर 04:49 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा अपराहन् 15:10 बजे से अर्धरात्रयोत्तर 04:20 बजे तक, कामदा एकादशी वत सबका, श्री विष्णु दोलोत्सव, सायं दोलारुढ़ पूजन, अप्रैल फूल।

मौसम : उत्तर भारत पूर्ववत् दिन के अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ेगा। दिन का मौसम गर्म होगा।

मेष : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
बृषभ : अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए क्रीयाशीलता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।         
मिथुन : उच्च स्तरीय व्यक्तियों के सानिध्य में मनोवल मजबूत होगा। शासन-सत्ता के क्षेत्र में सफलताएं अर्जित करेंगी। नई दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिन्ताएं समाप्त होगी। किसी पुराने संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। संबंधों से भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकता है। परिजनो के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।         
सिंह : अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केन्द्रित करें। सुन्दर कल्पनाएं मन पर प्रभावी होगी।  किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। नये संबंधों के साथ सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है।        
कन्या : मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओत-प्रोत होगा। अत्याधिक कर्ज भार से मन चिन्तित होगा।
तुला : अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर देवें। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केन्द्रित होगा।     
वृश्चिक : वर्तमान की स्थिति देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेगी। फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे।
धनु : कोई अचलसम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिन्तित करेगा। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता के क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे।
मकर : व्यावसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा मे प्रयत्न तीव्र होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।  
कुंभ : कार्य पेशे में कुछ नई तबदीली रुचिकर होगी। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। सुन्दर सोच का सुन्दर लाभ प्राप्त करेंगे।     
मीन: क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ नीजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।




News In Pics