Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 6 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

June 6, 2023

ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 6 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:23, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:57, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:16, काशी-सायं 06:46, कानपुर-सायं 06:59, पटना-सायं 06:38, देहरादून-सायं 07:17, गोरखपुर-सायं 06:47, लखनऊ-सायं 06:57 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 09.57, काशी-रात्रि 09.23, कानपुर-रात्रि 09.38, पटना-रात्रि 09.15, देहरादून-रात्रि 09:58, गोरखपुर-रात्रि 09.26, लखनऊ-रात्रि 09.36 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 07.06, काशी-प्रात: 06:51, कानपुर-प्रात: 06:59, पटना-प्रात: 06:41, देहरादून-प्रात: 06:57, गोरखपुर-प्रात: 06:46, लखनऊ-प्रात: 06:56 बजे। राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे। राष्ट्रीय ज्येष्ठ 16, शक् संवत् 1945। आषाढ़ कृष्ण तृतीया, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 23 प्रविष्टें। जिल्काद 16, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष तृतीया अर्धरात्रियोत्तर 12:50 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि शुरु1 पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पूर्वा. 11:13 बजे तक, तदन्तर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरु। शुभ योग प्रात: 05:25 बजे तक, तदन्तर शुक्ल योग शुरु। चन्द्रमा धनु राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 04:40 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा अप. 14:21 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 00:21 बजे तक।

दैनिक राशिफल

मेष :  कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार लायेंगी। घरेलू समस्याएं चिंतित करेंगी। नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्यक्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की जरूरत है।

बृषभ : कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। रोजगार में व्यस्तता रहेगी।

मिथुन : नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। सगे-संबंधियों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। अत्याधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा।

कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेेंगे।

सिंह : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित प्रयत्न की जरूरत है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।

कन्या : किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आवेश में किये कार्य से हानि संभव। बहुत सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे। 

तुला : हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने दें। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।

वृश्चिक : दूसरों की प्रगति से मन में ईर्ष्या प्रभाव न पैदा होने दें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। 

धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा।

मकर : किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। व्यवहार कुशलता से समाजिक मान-मर्यादा बढ़ेगी। जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीनता न पालें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।

कुंभ : कार्य कुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।                  

मीन : किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।    


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics