Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 8 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

June 8, 2023

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 8 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:22, काशी-प्रात: 05:06, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:57, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:11 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:17, काशी-सायं 06:47, कानपुर-सायं 07:00, पटना-सायं 06:39, देहरादून-सायं 07:18, गोरखपुर-सायं 06:48, लखनऊ-सायं 06:58 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 11.36, काशी-रात्रि 11.06, कानपुर-रात्रि 11.19, पटना-रात्रि 10.57, देहरादून-रात्रि 11:36 बजे, गोरखपुर-रात्रि 11.07, लखनऊ-रात्रि 11.17 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09.26, काशी-प्रात: 09:09, कानपुर-प्रात: 09:18, पटना-प्रात: 09:00, देहरादून-प्रात: 09:19, गोरखपुर-प्रात: 09:05, लखनऊ-प्रात: 09:15 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे।

राष्ट्रीय ज्येष्ठ 18, शक् संवत् 1945। आषाढ़ कृष्ण पंचमी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 25 प्रविष्टें। जिल्काद 18, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष पंचमी सायं 18:59 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। श्रवण नक्षत्र सायं 18:59 बजे तक, तदन्तर धनिष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। ऐन्द्र योग सायं 18:59 बजे तक, तदन्तर वैधृति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में संचरण करेगा। सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में सायं 18:54 बजे प्रवेश करेगा, मंगल ओषा नक्षत्र में अप. 15:21 बजे प्रवेश करेगा।

दैनिक राशिफल

मेष : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।  

बृषभ : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधियों के बीच मधुरता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।           

मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं।  शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलने के आसार हैं।       

कर्क : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा।           

सिंह : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।         

कन्या : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।         

तुला : व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बकेगी।              

वृश्चिक : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।        

धनु : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।      

मकर : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। घरेलू वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।           

कुंभ : परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।         

मीन : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। कुछ नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics