Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 9 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

June 9, 2023

ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 9 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:22, काशी-प्रात: 05:06, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:57, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:11 बजे।

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:17, काशी-सायं 06:47, कानपुर-रात्रि 07:00, पटना-सायं 06:39, देहरादून-रात्रि 07:18, गोरखपुर-सायं 06:49, लखनऊ-सायं 06:59 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00.15, काशी-रात्रि 11.47, कानपुर-रात्रि 11.59, पटना-रात्रि 11.38, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:14 बजे, गोरखपुर-रात्रि 11.47, लखनऊ-रात्रि 11.57 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 10.36, काशी-प्रात: 10:17, कानपुर-प्रात: 10:26, पटना-प्रात: 10:07, देहरादून-प्रात: 10:29, गोरखपुर-प्रात: 10:13, लखनऊ-प्रात: 10:23 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय ज्येष्ठ 19, शक् संवत् 1945। आषाढ़ कृष्ण षष्ठी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 26 प्रविष्टें। जिल्काद 19, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष षष्ठी अप. 16:21 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि शुरु।

धनिष्ठा नक्षत्र सायं 17:09 बजे तक, तदन्तर शतभिषा नक्षत्र शुरु। वैधृति योग अप. 15:46 बजे तक, तदन्तर विष्कुंभ योग शुरु। चन्द्रमा मकर राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 06:02 बजे कुम्भ रशि में प्रवेश करेगा।

पंचक (पचखा) शुरु प्रात: 06:02 बजे से, भद्रा अप. 16:21 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 03:12 बजे तक।

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

मेष : नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्यक्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। घरेलू समस्याएं थोड़ा चिंतित कर सकती हैं।      

बृषभ : कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा।  निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।  
मिथुन : सगे-संबंधियों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। अत्याधिक कायरें की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।  
 

कर्क : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में अच्छी छबि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी।

सिंह : किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।

कन्या : किसी नये कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव। बहुत सारे अवरोधित कायरें हल के आसार बनेंगे।   

तुला : जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक : दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्या एवं हीनता न पैदा होने दें। हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने दें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। 

धनु :  कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।    

मकर : व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। 

कुंभ : कार्यकुशलता व सुंदर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।    

मीन : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।


समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली

News In Pics