Aaj Ka Rashifal 30 April: आज कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों तक का दिन, पढ़ें 30 अप्रैल का राशिफल

April 30, 2024

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 30 April 2024 Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।

मेष :आज आपके काम में प्रगति होगी। कारोबार को लेकर नयी योजनाएं बना सकते हैं। यश कीर्ति के साथ - साथ धन लाभ में वृद्धि होगी।

वृषभ: भाग्य का साथ आज आपको कमजोर बना रह सकता है। नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत जातको को मनचाही सफलता मिलने से ख़ुशी प्राप्त हो सकती है।

मिथुन : भाग्य का साथ मिलने से अचानक किसी प्रकार के लाभ की प्राप्ति हो सकती है। किसी तरह का व्यर्थ का खर्चा परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य में छोटी -मोटी परेशानी महसूस कर सकते हैं

कर्क :आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य सरलता पूर्वक पूर्ण होंगे। जिससे आपमें उत्साह बना रहेगा। कारोबार में नयी योजना बनेगी। यश कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह: आपका पराक्रम बढ़ेगा तथा भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा। हर प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से आपका चेहरा खिल उठेगा।

कन्या : धन लाभ होगा। पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई से लाभ और सुख प्राप्त होगा तथा आय के नए श्रोत उपलब्ध होंगे।

तुला : शारीरिक सुखो में बढ़ोत्तरी होगी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सभी प्रकार के मन मुटाव दूर होंगे शादी योग्य जातको को प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। स्टूडेंट के लिए अच्छा समय रहेगा।

वृश्चिक: नौकरी कर रहे जातको के मान सम्मान मैं वृद्धि हो सकती है तथा नयी नौकरी के ऑफर प्राप्त हो सकते है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु: धन का आगमन मन को खुश कर देगा। ऑफिस में लोग आपसे खुश रहेंगे। बेकार का खर्चा आपको परेशान कर सकता है। वाद - विवाद से दूर रहे।  

मकर : शरीर और मन दोनों से आप स्वस्थ रहेंगे। आपतो आज आर्थिक लाभ होगा अथवा उत्तम समाचार मिलेगा। किसी पर अंधविश्वास न करें।

कुंभ राशि :आपका पराक्रम बड़ा चढ़ा रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं।


मीन : भाग्य का भरपूर सहयोग आपके सभी कार्यो को बिना किसी तकलीफ के सम्पूर्ण करेगा। लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा लेकिन छोटी -मोटी तकलीफ हो सकती है


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली

News In Pics