Aaj Ka Rashifal 6 May: किन राशि वालों के लिए दिन रहेगा कठिनाई भरा, पढ़ें 6 मई का राशिफल

May 6, 2024

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 6 may 2024 Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।

मेष : आज आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सेहत में उतार -चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।  दिन शुभ है।  

वृषभ: आज कुछ नये व्यायसायिक संबंध बनेंगे जिनसे आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आज नौकरी में थोड़ी अड़चन आ सकती है। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।  

मिथुन : आर्थिक तंगी आज दूर होगी। धन की कमी नहीं रहेगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।  कही यात्रा का प्लान कर सकते हैं। दिन शुभ है।  

कर्क : आज कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे छवि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। मिल रहे अवसरों का भरपूर लाभ उठायें।

सिंह: अधिक धन खर्च करने की वजह से दिमाग परेशान रहेगा। आज आप अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति पर जोर दें।

कन्या : आज महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। घरेलू माहौल सुखद होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की  प्रबलता संभव है। सेहत के लिहाज से दिन शुभ रहेगा।

तुला : आज अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। व्यावसायिक संबंधों से लाभ संभव। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा। मन  प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा।

वृश्चिक: आज आप बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। बौद्धिक क्षमता  द्वारा आय व्यय में संतुलन बनाएंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी।

धनु:  रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर : कुछ छोटी-मोटी परेशानियां छोड़ दें तो घर में उत्साह का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, बीमार पड़ने की संभावना है।  

कुंभ राशि : किसी मांगलिक कार्य में जाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव।  

मीन : आज आप अपने शत्रुओं से सावधान रहें,वे आपके काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। जो जातक नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं,उन्हें अपने किसी मित्र की ओर से कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा।


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली

News In Pics