Aaj Ka Rashifal, Monday, March 24, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 24 मार्च, 2025 का राशिफल

March 24, 2025

Aaj Ka Rashifal, Monday, March 24, 2025: जानिए सोमवार, 24 मार्च, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष : भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का अहसास कराएंगी। लाभकारी संबंधों में नजदीकियां पैदा होंगी। रोजगार के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।      

बृषभ : सन्तान सम्बन्धी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।     

मिथुन :  कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।  कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।  

कर्क : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।   

सिंह : पूरा दिन मन पूजा-पाठ में केन्द्रित होगा।  नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।  शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। 

कन्या : राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भावनात्मक अभिव्यक्त से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रयत्नशील होंगी। 

तुला : निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।     

वृश्चिक : किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।   

धनु : भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा। उच्छृंखलता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी।   

मकर : परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।    

कुंभ : शासन-सत्ता की दिशा में केन्द्रित व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार आपकी गरिमा में वृद्धि करेगा।     

मीन : किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन चिन्तित होगा।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics