
Aaj Ka Rashifal, Thursday, April 24, 2025: आज 24 अप्रैल 2025, बृहस्पतिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
मेष : रोजगार में लाभप्रद स्थिति रहेगी। आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पुरानी बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।
बृषभ : महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझ कर लें। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कर्क : शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें।
सिंह : असीम प्रतिभाओ के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
कन्या : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें,क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का लाभ उठाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
तुला : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
वृश्चिक : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।
धनु : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। दूसरों की बात इधर से उधर करना एवं निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है।
मकर : आपकी सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।
कुंभ : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों से सरगर्मियां व्यस्तता बढ़ाएंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
पं. कृष्ण गोपाल मिश्र |
Tweet