
Aaj Ka Rashifal, Tuesday, July 29, 2025: आज 29 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
मेष : अच्छी आकाक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वयं को अपने लक्ष्य से न भटकने दें। व्यावसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।
बृषभ : संबंधियों के सहयोग से उत्साह का संचार होगा। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। राजकीय कर्मचारियों को कुछ परिवर्तन से लाभ संभव।
मिथुन : महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें।
कर्क : आर्थिक सबलता हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। पुराने संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
सिंह : पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी।
कन्या : अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।
तुला : समय व स्थिति के साथ स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ अकेली जान पर पड़ेगा। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक : नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
धनु : कार्य-पेशे में कोई नया बदलाव रुचिकर होगा। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंता बढ़ेगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे।
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी परन्तु अस्थिर मन एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा।
कुंभ : उच्चस्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को सफलताएं मिलेंगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
मीन : अर्थाभाव निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। मानसिक अवसाद व कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंध कटु होंगे।
पं. कृष्ण गोपाल मिश्र |
Tweet