Aaj Ka Rashifal, Thursday, September 18, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 18 सितंबर, 2025 का राशिफल

September 18, 2025

Aaj Ka Rashifal, Thursday, September 18, 2025: आज बृहस्पतिवार, 18 सितंबर, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष : प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

बृषभ : नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा। 

मिथुन : नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कर्क : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।     

सिंह : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराशा करेगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।

कन्या : मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के मध्य समझौतावादी बनें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।

तुला : किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्टप्रद वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।   

वृश्चिक : सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।

धनु : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्य में समय ब्यर्थ जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। 

मकर : मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। 

कुंभ : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य समय से पूरे करें।

मीन : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनाये विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति से प्रसन्न रहेंगे। 


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics
cached