Aaj Ka Rashifal, Tuesday, October 21, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 21 अक्टूबर, 2025 का राशिफल

October 21, 2025

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, October 21, 2025: आज मंगलवार, 21 अक्टूबर, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। घर में सामान्य माहौल रहेगा।

बृषभ : भावुकता पर नियंत्रण रखें। सगे-संबंधियों के बीच अपने अनुकूल अपेक्षा न रखें। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। रोजगार में लाभ के आसार हैं।

मिथुन : मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं नकारात्मक विचार ला सकती हैं। संघर्ष के क्षणों में कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव।

कर्क : भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। मन कुछ घरेलू चिंताओं से मन ग्रसित रहेगा। 

सिंह : किसी पुराने संबंधी के साथ निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।

कन्या : भौतिक आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सगे-संबंधों मं व्यवहार कुशल बनें। कुछ नई अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। घर में खुशहाली रहेगी।

तुला : दुविधाओं को त्योग स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। सगे-संबंधियों से अपेक्षाएं रखना कष्टप्रद होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु : नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता  देख अपने अंदर हीनता न आने दें। दुनियादारी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें।

मकर : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

कुंभ : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था में मन चिंतित होगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।

मीन : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, लेकिन सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


सुरेन्द्र देशवाल

News In Pics
cached