NASA : मंगल ग्रह से नमूने लाने वाले मिशन में बदलाव करेगा नासा

April 24, 2024

नासा ने हाल ही में घोषणा की है कि वह मंगल ग्रह पर जेजेरो क्रेटर में पर्सिवरेंस रोवर द्वारा ड्रिल किए गए रॉक कोर की पृथ्वी पर वापसी को पूरा करने के नए तरीकों की तलाश कर रहा है।

इससे अंतरिक्ष वैज्ञानिक चिंतित हैं, जो मार्स सैंपल रिटर्न (एमएसआर) मिशन को सौर मंडल का पता लगाने की योजना के आधार के रूप में देखते हैं।

हालांकि संभावना यही है कि नासा इसे सफल बनाने के लिए मिशन को आगे बढ़ाएगा।

नासा समीक्षा का प्रमुख निष्कर्ष यह है कि एमएसआर की स्थापना अवास्तविक बजट और कार्यक्रम के साथ की गई थी।

अब इसकी लागत 8-11 अरब अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है, जिसका मूल अनुमान पहले 5.3 अरब अमेरिकी डॉलर था।

इसमें वह निवेश शामिल नहीं है जो यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) कर रही है, जो संभवत: दो अरब यूरो के आसपास है।

खिसक सकती है समयसीमा

मंगल ग्रह पर मानव मिशन के लिए और भी अधिक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत हो सकती है और ड्रिल कोर की पृथ्वी पर वापसी की समयसीमा 2040 के दशक तक खिसक सकती है।

न बाधाओं के बावजूद, नासा अपनी सर्वोच्च विज्ञान प्राथमिकताओं में से एक  एमएसआर के लिए प्रतिबद्ध है।

वास्तव में यह ग्रह विज्ञान के लिए एजेंसी की दशक की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

नासा समुदाय के अपने दस-वर्षीय सर्वेक्षणों में जो प्रस्तावित करता है उसे पूरा करने पर बहुत जोर देता है। इस बात की भी संभावना नहीं है कि ईएसए एमएसआर में पहले से किए गए वैज्ञानिक निवेश को खोना चाहेगा।


द कन्वरसेशन
लीसेस्टर

News In Pics