Lok Sabha Election 2024: आज केरल के दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, रोड शो और जनसभा को करेंगी संबोधित

April 20, 2024

Lok Sabha Election 2024: एआइसीसी महासचिव एवं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा आज केरल दौरे पर रहेंगी।

इस दौरान वो तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी और लोगों से वोट की अपील करेंगी।

इसके साथ ही राज्य की राजधानी तिरुअनंतपुरम में रोड शो करेंगी।

विशेष विमान से वह कोच्चि पहुंचेंगी। वहां से वह त्रिसूर जाएंगी और चालकुडी लोकसभा क्षेत्र में पहली रैली को संबोधित करेंगी।

इसके बाद पथनमथिट्टा में प्रचार करने के बाद तिरुअनंतपुरम पहुंचेंगी और शशि थरूर के साथ रोड शो में भाग लेंगी। शाम को वह दिल्ली लौट जाएंगी।

_SHOW_MID_AD__


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली

News In Pics