Lok Sabha Election 2024 2nd Phase : लोकसभा चुनाव के सेकेंड फेज की ‘गर्मी’ में कई राज्यों में लू की चेतावनी

April 26, 2024

Lok Sabha Election 2024 2nd Phase : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीट पर लाखों मतदाताओं को मतदान के समय तपती गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कई राज्यों में लू चलने का अनुमान लगाया गया है।

वैसे तो दूसरे चरण में 89 सीट पर मतदात होना था लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद अब यहां तीसरे चरण में मतदान होगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल व ओडिशा के लिए रेड अलर्ट और बिहार व कर्नाटक के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि उच्च आद्र्रता से त्रिपुरा, केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय और गोवा में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश का अनुमान है।

केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह सीट, असम व बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा व जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान होगा।


समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली

News In Pics