Lok Sabha Election 2024 Phase 2: 13 राज्यों में 88 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, कई दिग्गजों की किस्मत पेटी में हुई बंद

April 26, 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 13 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

बता दें कि मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ। चुनाव  शाम 6 बजे समाप्त हो गया।

दूसरे चरण के मतदान में कुल मिलाकर 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 8.08 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिला और 5,929 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की आठ, मध्य प्रदेश की छह, असम की पांच, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की तीन, पश्चिम बंगाल की तीन और त्रिपुरा, मणिपुर एवं जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट सहित 88 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इसमें मणिपुर बाहरी सीट के तहत कुछ विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा के लिए मतदान पहले चरण में हो चुका है जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है।

दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वालों में केरल के वायनाड से राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर मैदान में है। शशि थरूर का मुकाबला केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर से है।

मथुरा से हेमा मालिनी, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, बेंगलुरु ग्रामीण से डी.के. सुरेश और बेंगलुरु दक्षिण से तेजस्वी सूर्या चुनाव लड़ रहे हैं। राजस्थान के कोटा सीट से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार के पूर्णिया से पप्पू यादव बतौर निर्दलीय मैदान में हैं। मेरठ से भाजपा के उम्मीदवार अरुण गोविल चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक इस चुनाव में 34.8 लाख मतदाता पहली बार अपना वोट डालने के लिए पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त, 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.28 करोड़ युवा मतदाता हैं। कुल 88 संसदीय क्षेत्रों में 73 सीटें सामान्य हैं। एसटी के लिए छह और एससी के लिए नौ सीटें आरक्षित हैं।

इस चुनाव में 16 लाख से अधिक मतदान अधिकारी 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान सुनिश्चित करेंगे। कुल 1202 उम्मीदवार में पुरुषों की संख्या 1098, महिला 102 व थर्ड जेंडर के दो उम्मीदवार मैदान में हैं। चरण दो के लिए 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के 14.78 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। 100 वर्ष से अधिक के 42,226 मतदाता और 14.7 लाख दिव्यांग मतदाता हैं। जिन्हें अपने घरों से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है।

मतदान और सुरक्षाकर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 3 हेलीकॉप्टर, 4 विशेष ट्रेनें और लगभग 80 हजार वाहन तैनात किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो-ऑब्जर्वर की तैनाती के साथ-साथ 50 फीसद से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। 1 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जा रही है। 251 पर्यवेक्षक (89 सामान्य पर्यवेक्षक, 53 पुलिस पर्यवेक्षक, 109 व्यय पर्यवेक्षक) मतदान से कुछ दिन पहले ही अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं।

मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सख्ती से और तेजी से निपटने के लिए कुल 4553 उड़न दस्ते, 5731 स्थैतिक निगरानी दल, 1462 वीडियो निगरानी दल और 844 वीडियो देखने वाली टीमें चौबीसों घंटे निगरानी रख रही हैं। कुल 1237 अंतरराज्यीय और 263 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियां शराब, नशीली दवाओं, नकदी और मुफ्त वस्तुओं के किसी भी अवैध प्रवाह पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी की जा रही है।


समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली

  • 18:21 : LokSabhaElections2024 के दूसरे चरण के लिए दोपहर 5 बजे तक मतदान - मध्य प्रदेश 54%; महाराष्ट्र 53.01%; मणिपुर 76%; बिहार 53%; कर्नाटक 64%; राजस्थान 59%; त्रिपुरा 70%; उत्तर प्रदेश 52.5%; और पश्चिम बंगाल 72%
  • 17:58 : मध्य प्रदेश: भाजपा नेता उमा भारती ने कहा, "पूरे देश में जितना काम इन 10 सालों में हुआ इतना पहले कभी नहीं हुआ। हमें विपक्ष को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है..."
  • 17:58 : मध्य प्रदेश: भाजपा नेता उमा भारती ने टीकमगढ़ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 17:51 : नोएडा में मतदान को लेकर लोगों को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। मायावती के भतीजे आकाश आनंद और उनकी पत्नी प्रज्ञा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
  • 17:22 : MP: वोट डालने के बाद अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा, "...आप देश में किसी भी स्थान पर क्यों ना हों, हमें अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए...मैं हर बार जब भी चुनाव होता तो वोट डालने आता हूं...मैं यह कहना चाहूंगा कि आप अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें..."
  • 16:54 : अमरोहा, उत्तर प्रदेश: वोट डालने के बाद भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा, "मतदान करना आपका हक है, आपको आपकी पंसद की सरकार चुनने का हक है...मैं एक ही चीज़ बोलना चाहूंगा कि वोट डालें, अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दें..."
  • 16:52 : प्रशांत कुमार ने कहा, हमारे फील्ड के अधिकारी लगातार भ्रमणशील हैं। हमने चुनाव आयोग के मानकों के अनुसार व्यवस्था की है। 239 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां लगाई गई हैं। 8,900 निरीक्षक और उप निरीक्षक की नियुक्ती की गई है।"
  • 16:52 : उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा, "उत्तर प्रदेश के 9 जनपदों में 8 निर्वाचन क्षेत्रों में आज मतदान प्रारंभ हुआ। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है...
  • 16:15 : मुंगेर, बिहार में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुंगेर की ये धरती... स्वाभिमान की धरती है, विरासत की धरती है। इस क्षेत्र ने भारत की समृद्धि का वो दौर देखा है, जिसकी कल्पना तक मुश्किल हो जाती है।
  • 16:14 : LokSabhaElections2024 के दूसरे चरण के लिए दोपहर 3 बजे तक मतदान - मध्य प्रदेश 46.50%; महाराष्ट्र 43.01%; मणिपुर 68.48%; राजस्थान 50.27%; त्रिपुरा 68.92%; उत्तर प्रदेश 44.13%; और पश्चिम बंगाल 60.60%
  • 16:13 : LokSabhaElections2024 के दूसरे चरण के लिए दोपहर 3 बजे तक मतदान असम 60.32%; बिहार 44.24%; छत्तीसगढ़ 63.32%; जम्मू और कश्मीर 57.76%; कर्नाटक 50.93%; केरल 51.64%;
  • 15:38 : दूदू: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने अपना वोट डाला।
  • 15:01 : मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, "समाजवादी पार्टी और गठबंधन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। देश भर में सभी क्षेत्रीय दल भाजपा के खिलाफ जीत रहे हैं..."
  • 15:00 : कर्नाटक: अभिनेता दर्शन ने आज बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर में मतदान केंद्र पर मतदान किया।
  • 13:57 : पश्चिम बंगाल में 1 बजे तक 47.29 % मतदान
  • 13:57 : यूपी में 1 बजे तक 35.73% मतदान
  • 13:56 : त्रिपुरा में 1 बजे तक 54.47% मतदान
  • 13:56 : राजस्थान में 1 बजे तक 40.39% मतदान
  • 13:56 : मणिपुर में 1 बजे तक 54.26% मतदान
  • 13:56 : महाराष्ट्र में 1 बजे तक 31.77% मतदान
  • 13:55 : मध्य प्रदेश में 1 बजे तक 38.96% मतदान
  • 13:55 : केरल में 1 बजे तक 39.26% मतदान
  • 13:55 : कर्नाटक में 1 बजे तक 38.23% मतदान
  • 13:54 : जम्मू् कश्मीर में 1 बजे तक 42.88% मतदान
  • 13:54 : छत्तीसगढ़ में 1 बजे तक 53.09% मतदान
  • 13:54 : बिहार में 1 बजे तक 33.80% मतदान
  • 13:50 : असम में 1 बजे तक 46.31% मतदान
  • 13:41 : फिल्म अभिनेता यश ने बंगलूरू में किया मतदान।
  • 13:25 : बीजेपी नेता अशोक चव्हाण ने डाला वोट
  • 13:24 : अनुराग ठाकुर ने की युवाओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील
  • 13:21 : कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने वोटिंग ज्यादा से ज्यादा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा दिन है। मतदान एक आशा है, आश्वासन नहीं।
  • 12:56 : नोएडा सेक्टर 15 के एक क्लब में बने मतदान केंद्र में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने मतदान किया।
  • 12:51 : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने केरल के तिरुवनंतपुरम में मतदान किया।
  • 12:33 : मुझे मतदान करके बहुत खुशी हो रही है, सभी से अनुरोध करता हूं कि वे आकर मतदान करें। जिन लोगों ने अब तक मतदान नहीं किया उनसे मैं कहना चाहूंगा कि संकोच न करें, आएं और मतदान करें :ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ
  • 12:30 : केरल में ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ ने मतदान किया।
  • 11:49 : पश्चिम बंगाल में सुबह 11 बजे तक 31.25 % मतदान
  • 11:49 : यूपी में सुबह 11 बजे तक 24.31 % मतदान
  • 11:49 : त्रिपुरा में सुबह 11 बजे तक 36.42 % मतदान
  • 11:49 : राजस्थान में सुबह 11 बजे तक 26.84 % मतदान
  • 11:49 : मणिपुर में सुबह 11 बजे तक 33.22 % मतदान
  • 11:49 : महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक 18.83 % मतदान
  • 11:48 : मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 28.15 % मतदान
  • 11:48 : केरल में सुबह 11 बजे तक 25.61 % मतदान
  • 11:48 : कर्नाटक में सुबह 11 बजे तक 22.34 % मतदान
  • 11:48 : जम्मू् कश्मीर में सुबह 11 बजे तक 26.61 % मतदान
  • 11:48 : छत्तीसगढ़ में सुबह 11 बजे तक 35.47 % मतदान
  • 11:48 : बिहार में सुबह 11 बजे तक 21,68 % मतदान
  • 11:48 : असम में सुबह 11 बजे तक 27.43 % मतदान
  • 11:42 : जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास स्थित अखनूर में लोगों ने मतदान किया. मतदान केंद्र पर वोटिंग के प्रति लोगों में खासा उत्साह दिखा.
  • 11:27 : भागलपुर में पर्यावरण संतुलन के लिए अनोखी पहल, पहले 100 वोटर्स को दिए गए आम के पौधे
  • 11:27 : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता एच.डी. कुमारस्वामी और उनके परिवार ने मतदान किया।
  • 11:21 : सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों से 100 फीसदी सत्यापन की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दीं।
  • 10:30 : एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने अपने परिवार के साथ बिहार के भागलपुर में मतदान किया.
  • 10:27 : सुबह 9 बजे तक त्रिपुरा में 16.65 फीसदी वोट पड़ चुके हैं।
  • 10:25 : समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- मेरठ लोकसभा के मेरठ कैंट में बूथ संख्या 110 पर VVPAT नहीं कर रहा काम, मतदाताओं को नहीं दिख रही पर्ची, संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो.
  • 10:23 : यूपी में सुबह 9 बजे तक 11.67% मतदान
  • 10:20 : बीजेपी नेता सुनील कुमार शर्मा ने डाला वोट, कहा- हम बड़े अंतर से जीतेंगे
  • 10:09 : बालुरघाट में मतदान केंद्र के सामने दो गुटों में झड़प
  • 10:09 : बालुरघाट से सुकांत मजूमदार हैं टीएमसी के उम्मीदवार
  • 10:08 : पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में दो गुटों झड़प
  • 10:06 : पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्तोओं में झड़प
  • 10:01 : पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने किया मतदान।
  • 9:59 : मणिपुर के मशहूर हास्य अभिनेता याशोंगम ने मतदान के लिए कतार में खड़े लोगों का मनोरंजन किया।
  • 9:58 : आरएलडी के प्रत्याशी राजकुमार सांगवान ने मतदान किया. वोट देने के बाद उन्होंने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है
  • 9:46 : गाजियाबाद के देहात-शहरी इलाकों में लगी मतदाताओं की लंबी कतारें
  • 9:46 : मध्य प्रदेश की छह संसदीय सीटों पर मतदान जारी
  • 9:45 : सीएम योगी, सपा-बसपा ने लोगों से की वोट डालने की अपील की
  • 9:43 : सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में 15.68 प्रतिशत मतदान
  • 9:43 : त्रिशूर से एनडीए उम्मीदवार सुरेश गोपी ने त्रिशूर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला
  • 9:42 : केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है, शिक्षा मंत्री और सीपीआईएम नेता वी. शिवनकुट्टी ने तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डाला
  • 9:41 : केंद्रीय मंत्री और एटिंगल से भाजपा उम्मीदवार वी मुरलीधरन ने तिरुवनंतपुरम में डाला अपना वोट.
  • 9:41 : मणिपुर में नौ बजे तक 14.80 प्रतिशत मतदान
  • 9:40 : छत्तीसगढ़ में नौ बजे तक 15.42 प्रतिशत मतदान
  • 9:40 : कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने अलपुझा मतदान केंद्र पर अपना वोट डाल दिया है.
  • 9:40 : महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, सुबह नौ बजे तक 7.45 प्रतिशत मतदान
  • 9:40 : केरल में 9 बजे तक 5.62% मतदान हो चुका है
  • 9:39 : असम में नौ बजे तक 9.15 प्रतिशत मतदान
  • 9:39 : राजस्थान में 9 बजे तक 11.77 प्रतिशत मतदान
  • 9:39 : केरल की वायनाड सीट से भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश अध्याक्ष के. सुरेंद्रन ने अपना वोट डाल दिया है.
  • 9:39 : जम्मू-कश्मीर में नौ बजे तक 10.39 प्रतिशत मतदान
  • 9:38 : मध्यप्रदेश में नौ बजे तक 13.82 प्रतिशत मतदान
  • 9:38 : कर्नाटक में 9 बजे तक 9.21 प्रतिशत मतदान
  • 9:38 : असम में सुबह नौ बजे तक 9.15 प्रतिशत मतदान
  • 9:38 : क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले ने बेंगलुरु में मतदान किया.
  • 9:37 : यूपी में 9 बजे तक 11.67 प्रतिशत मतदान
  • 9:27 : सुबह नौ बजे तक अमरोहा में 14 प्रतिशत मतदान
  • 9:27 : महाराष्ट्र में बारिश की वजह से मतदान धीमा
  • 9:26 : अमित शाह की मतदाताओं से अपील, रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें
  • 9:04 : अभिनेता प्रकाश राज ने अपना वोट डाला।
  • 9:04 : राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ 25 के 25 कमल खिलेंगे।
  • 9:03 : राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने मतदान किया।
  • 9:02 : केरल के सीएम पी. विजयन ने कन्नूर में मतदान किया। सीएम ने कतार में खड़े होकर मतदान किया।
  • 9:02 : राजस्थान के जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मतदान किया।
  • 9:00 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों से स्वयं मतदान करने के साथ ही अपने मित्रों एवं परिजनों को भी मतदान करने के लिए उत्साहित करने की अपील की है।
  • 8:59 : अलीगढ़ से भाजपा उम्मीदवार सतीश गौतम ने इस बार और अधिक वोटों से जीतने का दावा किया है।
  • 8:58 : बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह ने शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। यहां से सीधे अपने पैतृक गांव बोहिच पहुंचे और मतदान किया।
  • 8:57 : समाजवादी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, "पहले मतदान- फ़िर जलपान! आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण है। सभी मतदाता भाइयों और बहनों से आग्रह है कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए, पीडीए के हक और सम्मान के लिए, देश व प्रदेश की खुशहाली और तरक
  • 8:52 : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने झालावाड़ स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
  • 8:51 : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा- देश विकास चाहता है इसलिए इस चुनाव के बाद फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे।
  • 8:46 : केरल के CM विजयन ने डाला वोट
  • 8:45 : निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु में किया मतदान
  • 8:45 : सब लोगों को वोट जरूर डालें, ये हमारा देश के प्रति कर्तव्य है - अरुण गोविल
  • 8:08 : गाजियाबाद: BJP उम्मीदवार अतुल गर्ग ने डाला वोट
  • 8:06 : लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट डालें : राहुल गांधी
  • 8:05 : BJP के कैलाश चौधरी ने वोट डाला
  • 7:59 : अभिनेता प्रकाश राज ने अपना वोट डाला।
  • 7:50 : प्रधानमंत्री ने कहा, "जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा।"
  • 7:50 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में हो रहे मतदान के लिए मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने खासतौर से युवा और महिला मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट करने का आह्वान किया है।
  • 7:41 : इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने डाला वोट
  • 7:39 : चुनाव में 16 लाख से अधिक मतदान अधिकारी 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए उपस्थित हैं।
  • 7:39 : त्रिशूर से कैंडिडेट एक्टर सुरेश गोपी ने डाला वोट
  • 7:38 : सुधा मूर्ति ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद अपील की कि लोग घरों से बाहर निकलें और वोट डालें।
  • 7:38 : बिहार के पूर्णिया से पप्पू यादव बतौर निर्दलीय मैदान में हैं। मेरठ से भाजपा के उम्मीदवार अरुण गोविल चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 7:38 : राजस्थान के कोटा सीट से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 7:37 : मथुरा से हेमा मालिनी, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, बेंगलुरु ग्रामीण से डी.के. सुरेश और बेंगलुरु दक्षिण से तेजस्वी सूर्या चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 7:37 : दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वालों में केरल के वायनाड से राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर मैदान में है। शशि थरूर का मुकाबला केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर से है।
  • 7:36 : बिहार में बांका, मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर निर्वाचन क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर गर्म मौसम की स्थिति में मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान का समय शाम 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है।
  • 7:36 : दूसरे चरण के मतदान में कुल मिलाकर 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
  • 7:29 : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। वोटर्स के लिए पीने के पानी, पंखे सहित सभी इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं को चाहिए कि वो बाहर आएं और वोट करें। सुरक्षा का ध्यान रखा गया है।
News In Pics