Punjab LS Election 2024: कांग्रेस ने पंजाब के लिए घोषित किए 4 और उम्मीदवार, सुखजिंदर सिंह रंधावा और राजा वडिंग को टिकट

April 29, 2024

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को पंजाब में चार सीटों पर अपने प्रत्याशी के नामों की सूची जारी की। कांग्रेस ने गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, कांग्रेस ने खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा को चुनाव मैदान में उतरा है। इसके अलावा आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला और लुधियाना से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बराड़ (राजा वड़िंग) को टिकट दिया गया है।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने 22 अप्रैल को एक और लिस्ट जारी की थी, जिसमें पंजाब की दो सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की थी। पार्टी ने होशियारपुर से यामिनी गोमर और फरीदकोट सीट से अमरजीत कौर को टिकट दिया था।

कांग्रेस पंजाब में लोकसभा की 13 में 12 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

पंजाब में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने जा रही है, जहां उसका मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा और शिरोमणि अकाली दल से होगा। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर सातवें और आखिरी फेज में 1 जून को वोटिंग होनी है। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
 


आईएएनएस
नई दिल्ली

News In Pics