Lok Sabha Election 2024 : करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक हैं मनोज तिवारी

May 2, 2024

उत्तर-पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के पास 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

तिवारी का दिल्ली और मुम्बई के अलावा वाराणसी में भी अपना मकान है, जबकि उनके पास ऑडी क्यू7, मसर्डीज फॉरच्यूनर और होंडा सिटी व इनोवा जैसी गाड़ियां हैं।

पत्नी भी ग्रांड विटारा और ब्रेजा की मालकिन हैं। मनोज तिवारी के पास नकद सवा दो लाख तो पत्नी के पास एक लाख से नकदी है।

उन्होंने अपने एफिडेविट में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उनके पास जहां 17 करोड़ 52 लाख की अचल संपत्ति है तो पत्नी के पास करीब तीन करोड़ की अचल संपत्ति है।

इतनी संपत्ति के मालिक होने के बाद भी तिवारी के पास 69 लाख 18 हजार से ज्यादा की देनदारी है।

पत्नी के पास भी साढ़े 32 लाख से ज्यादा की देनदारी है। तिवारी के ऊपर मुकदमा भी दर्ज है।
 


समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली

News In Pics