लोकसभा चुनाव 2024 : लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का विभाजन, कर्नाटक में उपचुनाव संभव : सीसी पाटिल

May 6, 2024

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सीसी पाटिल ने कांग्रेस को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी विभाजित हो जाएगी और यहां तक कि कर्नाटक में भी उपचुनाव हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में काफी कम सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना पड़ सकता है।

प्रदेश में किसी भी सूरत में उपचुनाव हो सकते हैं और इसके लिए हम पहले से ही मानसिक रूप से तैयार हैं।

 

SHOW_MID_AD__


आईएएनएस
गडग

News In Pics