Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

May 8, 2024

दिल्ली में लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

इन स्टार नेताओं की सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया की अनुशंसा पर जारी की है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली में स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने से लोकसभा चुनाव के प्रचार को गति मिलेगी।

स्टार प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी बेणुगोपाल, अजय माकन, प्रदीप सिंह सुरजेवाला, दीपक बावरिया, मुकुल वासनिक, सचिन पायलट, सुखविंदर सिंह सुक्खू, ए.रेवेंथ रेड्डी, शशि थरूर, देवेन्द्र यादव, अशोक गहलौत, भूपिंदर सिंह हुड्डा, डीके शिवकुमार, हरीश रावत, चौधरी विरेद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, सुभाष चोपड़ा, हारून यूसुफ, चौधरी अनिल कुमार, इमरान प्रतापगढ़ी, अल्का लांबा, राजेश लिलोठिया, कृष्णा तिरथ, डा. नरेन्द्र नाथ, योगेन्द्र शास्त्री, मंगत राम सिंघल, राजनी नायक, संदीप दीक्षित, वरूण चौधरी, चौधरी मतिन अहमद ,अनिल भारद्वाज, हसन अहमद, अभिषेक दत्त, रमेश कुमार, चतर सिंह और फरहाद सूरी शामिल हैं।


समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली

News In Pics