OMG! राम मंदिर, चंद्रयान-3 और पीएम मोदी की थीम पर बनाई 3 किलो की ‘राम राज्य’ पगड़ी, देखें VIDEO

October 10, 2023

गुजरात के गांधीनगर में नवरात्रि उत्सव से पहले एक युवक को सिर पर 3 किलो की पगड़ी पहने देखा गया जो दिखने में बेहद अद्भुत है।

गुजरात में हर साल मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है नौ दिवसीय नवरात्रि का त्योहार।

इस बीच गांधीनगर में नवरात्रि की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस त्योहार को लेकर जो रौनक और उल्‍लास गुजरात में नजर आता है वो और कहीं नहीं दिखता। लोग घर से बाहर निकलते हैं और इस त्योहार को मनाते हैं और यह देश भर से पर्यटकों को भी उत्सव का अनुभव लेने के लिए आकर्षित करता है।



जहां नौ दिन तक चलने वाले गरबा महोत्सव को अब कुछ ही दिन रह गए हैं वहीं इसे लेकर बाजारों में रौनक दिख रही है, गरबा प्रेमी भी उत्साहित हैं। नौ दिन तक यहां गरबा नृत्य (Graba Dance) का खास आयोजन किया जाता है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें आपको एक ही पगड़ी में राम मंदिर, चंद्रयान-3 और पीएम मोदी एक साथ दिखाई देंगे।



दरअसल, गुजरात के गांधी नगर में एक युवक ने आगामी नवरात्रि उत्सव के लिए राम मंदिर, चंद्रयान-3 और पीएम मोदी की थीम पर 3 किलो की पगड़ी तैयार की है और उन्होंने इसे ‘राम राज्य’ नाम दिया है। वीडियो में युवक अपनी इस पगड़ी को बड़े उत्साह से दिखा रहा है।

इस साल नवरात्रि के दौरान गरबों में आकर्षण का केन्द्र रहेगी। अभी से इसे देखने के लिए लोग आने लगे हैं। पगड़ी का वजन तीन किलोग्राम है।


समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली

News In Pics