Delhi Weather : दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी शुरू, अधिकतम पारा 40 के पार

April 20, 2024

शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाये होने के बावजूद अधिकतम तापमान कुछ इलाके का 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक अगले महीने दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इतना ही नहीं इस बार गर्मी ज्यादा समय तक पड़ेगी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का सामान्य अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

आज यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर चढकर 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

आज दिल्ली के पूसा इलाके का अधिकतम तापमान 40.4, पीतमपुरा का 40.3 , नजफगढ़ का 40.2 और रिज एरिया का 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पीतमपुरा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इस बीच मौसम विभाग ने अपने साप्ताहिक पूर्वानुमानों में सोमवार को फिर एक बार बारिश होने की संभावना जताई है, लेकिन उसके बाद भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मई के महीने में ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली के लोगों को अभी से भीषण गर्मी सहने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।


समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली

News In Pics