दिल्ली के CM केजरीवाल के आवास के बाहर लगे बोर्ड पर सचदेवा ने लगाया भ्रष्टाचार का पोस्टर

April 28, 2024

प्रदेश भाजपा ने चुनाव को देखते हुए एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले (शीश महल) का मामला गरमा दिया है।

पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को अचानक सीएम आवास के बाहर लगे बोर्ड पर शीश महल भ्रष्टाचार का अड्डा के नाम का पोस्टर लगा दिया।

पोस्टर लगाते समय उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री चुनने के निर्णय पर आज शìमदगी महसूस कर रहे हैं।

रोज-रोज दिल्ली सरकार का एक नया भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। अध्यक्ष के साथ पूर्व मेयर जय प्रकाश, प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, विक्रम मित्तल समेत अन्य नेता भी थे।

प्रदेश अध्यक्ष पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास पहुंचे और वहां लगे बोडऱ् पर पोस्टर लगा दिया।

उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के इसी आवास में शराब घोटाले की नींव रखी गई थी।

सरकारी पैसे से इस भ्रष्टाचार के अड्डे का निर्माण कराया गया है। इसलिए भाजपा ने निर्णय लिया है कि इसका नाम भ्रष्टाचार का अड्डा रखा जाए।

उनका कहना था कि सीएम आवास में चल रहा कैंप कार्यालय बंद किया जाए। उनका तर्क था कि मुख्यमंत्री  बीते 23 मार्च से जेल में हैं।

उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में न्यायालय में गवाहों के बयानों से साफ पता चलता है कि घोटाले की डील इसी सीएम आवास में हुई थी।

इस आलीशान आवास का निर्माण अनधिकृत तरीके से से कराया गया है। उन्होंने मांग की है कि आवास पर चल रहा कैंप कार्यालय कर सरकारी खर्च रोका जाए।
 


समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली

News In Pics