AAP के 13 पार्षद हुए अलग, बनाई नई पार्टी, नाम रखा Indraprastha Vikas Party

May 18, 2025

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी - mcd) में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए 13 पार्षदों ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया तथा विकास कार्य ठप होने और आंतरिक असंतोष बढ़ने का हवाला देते हुए एक नया संगठन ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ बनाने की घोषणा की।

हालांकि, आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा इस दलबदल के पीछे है और उसके पार्षदों को ‘‘खरीद-फरोख्त अभियान’’ के तहत पांच-पांच करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी।

भाजपा की तरफ से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नयी पार्टी का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने बताया, ‘‘हमारे चुनाव के बाद से ढाई साल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।

पार्टी अंदरूनी कलह और आरोप-प्रत्यारोप में ही व्यस्त रही।’’

उन्होंने दावा किया कि पार्षदों को विकास कार्यों के लिए बजट नहीं दिया गया और कहा कि नये संगठन का उद्देश्य जन कल्याण और एमसीडी के सुचारू संचालन पर ध्यान केंद्रित करना है।

उन्होंने कहा कि यह कदम नगर निकाय तक ही सीमित है और इसका उद्देश्य राज्य स्तरीय राजनीति नहीं है। नये संगठन में हेमचंद गोयल के साथ ही दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक पांडे, राजेश कुमार और अनिल राणा जैसे पूर्व आप पार्षद शामिल हैं।

अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया में ‘आप’ ने आरोप लगाया, ‘‘महापौर चुनाव के समय से ही भाजपा हमारे पार्षदों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है। प्रत्येक पार्षद को पांच करोड़ की पेशकश की गई।’’

‘‘भाजपा के पास स्थायी समिति या वार्ड समितियां बनाने के लिए बहुमत नहीं है, इसलिए वह खरीद-फरोख्त का सहारा ले रही है।’’

आम आदमी पार्टी ने दावा किया, ‘‘चूंकि हमने महापौर चुनाव के दौरान ही भाजपा की खरीद-फरोख्त की कोशिशों को उजागर कर दिया था, इसलिए अब वे यह दिखावा कर रहे हैं कि ये दलबदलू दूसरी पार्टी से हैं।


समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली

News In Pics