
दिल्ली के पुराने रेलवे पुल के निकट यमुना का जलस्तर रविवार को खतरे के निशान यानी 205.33 मीटर से नीचे आ गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पांच दिन पहले जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था।
रात नौ बजे जलस्तर 205.33 मीटर दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को जलस्तर इस साल के उच्चतम स्तर 207.48 मीटर तक गया था, जिसके बाद इसमें कमी आ रही है।
खतरे का निशान 205.33 मीटर है जबकि इसके 206 मीटर पर पहुंचने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू किया जाता है।
दिल्ली में चेतावनी का निशान 204.50 मीटर है।
नदी मंगलवार को खतरे के निशान को पार कर गई थी, जिसके कारण पुराने रेलवे पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई थी। मौजूदा स्थिति के कारण लगभग 10,000 लोग विस्थापित हो गए हैं।
पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख निगरानी बिंदु के रूप में काम करता है।
पिछले कुछ दिनों में, नदी के किनारे के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। नदी के पास निचले इलाकों से निकाले गए लोगों के अस्थायी आवास के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मयूर विहार इलाकों में टेंट लगाए गए हैं।
भाषा नयी दिल्ली |
Tweet