दिल्ली में 6.9 टन अवैध पटाखे जब्त, 17 गिरफ्तार

October 7, 2025

राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ रखा है।

गत एक माह में पुलिस ने विभिन्न जिलों से कुल 6,946 किलोग्राम (लगभग 7 टन) प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं  और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो पटाखों की तस्करी, भंडारण और अवैध बिक्री में शामिल थे।

शाहदरा में यह तीन ऑपरेशन में पहला एक अक्टूबर को एएसबी सेल ने गीता कॉलोनी में दुकान नंबर 561, झील खुरांजा रोड से अक्षित टक्कर (23)  को गिरफ्तार किया जिसने पटाखे गुरुग्राम से मंगवाए गए थे।

दूसरा ऑपरेशन पांच अक्टूबर को  फर्श बाजार में भीकम सिंह कॉलोनी से 460 किलो पटाखे बरामद हुए, जहां रामजीवन गर्ग (54) को गिरफ्तार किया गया।

वहीं तीसरे ऑपरेशन में छह अक्टूबर को स्पेशल स्टाफ की टीम ने झील खुरांजा, गीता कॉलोनी स्थित गोदाम से 120 किलो पटाखे बरामद करने के साथ भंडारण करने वाले विनोद कुमार (54) को गिरफ्तार किया।

इसमें पश्चिमी जिले के राजौरी गार्डन में पुलिस ने सर्वाधिक कुल 3,580 किलो अवैध पटाखे बरामद किए और एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।


वार्ता
नई दिल्ली

News In Pics