पंजाब सीएम भगवंत मान एक बार फिर बने पिता, घर आई लक्ष्मी

March 28, 2024

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर में एक बार फिर किलकारियां गूंज उठी हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया है। इस खबर की जानकारी खुद भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पोस्ट में लिखा, ''भगवान ने मुझे बेटी के रूप में उपहार दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।"

जैसे ही वहीं भगवंत मान के पिता बनने की खबर उनके फैंस को मिली, सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

बता दें कि सीएम भगवंत मान ने 7 जुलाई 2022 को डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ दूसरी शादी की थी।

शादी समारोह एकदम सादा रखा गया था जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप सांसद राघव चड्ढा समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए थे।

बता दें कि 48 वर्षीय भगवंत मान की पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर था। पहली पत्नी ने भगवंत मान से राजनीति छोड़ने को कहा था और इसी को लेकर अक्सर बहस हुआ करती थी और अंत में साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया।

भगवंत मान ने उन्हीं दिनों राजनीति में कदम ही रखा था। इंद्रप्रीत कौर चुनावी रैली से लेकर हर तरीके से भगवंत मान के साथ रहती थी, लेकिन जैसे-जैसे भगवंत मान का राजनीति का सफर आगे बढ़ता गया, दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आने लगी।

भगंवत मान राजनीति में ज्यादा समय देने लगे और अंत में आलम यह रहा कि पत्नी इंदरप्रीत ने भगवंत मान के आगे शर्त रख दी कि वह राजनीति छोड़कर उनके साथ विदेश चलें, लेकिन भगवंत मान इसके लिए तैयार नहीं हुए और उन्होंने परिवार को छोड़ना मुनासिब समझा, जिस वजह से भगवंत मान और उनकी पहली पत्नी का तलाक हो गया।

जानकारी के लिए बता दें कि इस समय भगवंत मान (Bhagwant Mann) से तलाक के बाद उनकी पहले पत्नी और दो बच्चे अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं।

भगवंत मान के पहले पत्नि इंदरप्रीत कौर (Inderpreet Kaur) से एक बेटा और बेटी हैं।

तलाक के बाद भी कई मौके पर भगवंत मान को एक्स वाइफ और अपने दोनों बच्चों के साथ देखा गया।
 


समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली

News In Pics