मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 12 उग्रवादी और हथियारों के 2 तस्कर गिरफ्तार

May 14, 2025

मणिपुर के कई जिलों से सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों के 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इन सभी लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेंगनौपाल जिले के योंगखुल गांव के पास से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार कार्यकर्ताओं, कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो सदस्यों और कांगलेई यावोल कन्ना लूप के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, थौबल के लिलोंग नुन्गेई और वांगबल से प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जबकि इंफाल पूर्व में कोइरेंगेई काबुई खुल गेट के पास पीआरईपीएके के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बलों ने मंगलवार को हथियारों के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें इंफाल पूर्व के पुहखाओ अहलुप माखा लेईकाई से प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पांबेई समूह) का एक सक्रिय सदस्य भी शामिल था।

अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
 


भाषा
इंफाल

News In Pics