छेत्री ने पेले को पीछे छोड़ा, भारत फाइनल में

October 14, 2021

कप्तान सुनील छेत्री ने दो गोल करते हुए न केवल महान फुटबॉलर पेले को गोल करने के मामले में पीछे छोड़ दिया बल्कि भारत को 12वें सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा दिया।

भारत ने मेजबान मालदीव को अंतिम राउंड रोबिन लीग में 3-1 से हरा दिया। अब फाइनल में भारत का मुकाबला नेपाल से होगा, जिसने बांग्लादेश के साथ 1-1 की बराबरी की। अंक तालिका में भारत पहले और नेपाल दूसरे स्थान पर रहा। फाइनल 16 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत के लिए मैच में मानवीर सिंह ने पहला गोल 33वें मिनट में किया। इसके बाद सुनील छेत्री ने 62वें और 71वें मिनट में दो दागे। हालांकि मालदीव के लिए भी 45वें मिनट में पेनाल्टी पर अली अशरफ ने गोल किया था। सुनील छेत्री के अब अंतरराष्ट्रीय मैचों में 79 गोल हो गये हैं जबकि पेले के 77 गोल हैं।

इससे पहले खेले गये मैच में नेपाल और बांग्लादेश का मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। बांग्लादेश के लिए सुमोन रेजा और नेपाल के लिए अंजन बिस्टा ने पेनाल्टी पर गोल दागा।
भारतीय महिला टीम भी जीती

भारत की महिला टीम ने चीन ताइपे के खिलाफ अपना दोस्ताना अंतरराष्ट्रीय मैच जीत लिया। बहरीन के हामूत टाउन स्टेडियम में देर रात खेले गये इस मैच में भारतीय टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। भारत के लिए एकमात्र गोल रेणु ने किया।

 


एपी
माले

News In Pics