
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शनिवार को ओडिशा ने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपने दबदबे का इजहार किया। पहले दिन दांव पर लगे पांच स्वर्ण पदकों में से महाराष्ट्र, मणिपुर ने एक-एक गोल्ड अपने नाम किया।
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के इंडोर हॉल चार में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता में मेजबान बिहार को एक भी पदक हाथ नहीं लगा।
बालिकाओं की 40 किग्रास्पर्धा में ओडिशा की ज्योशना साबर ने 122 किलो (स्नैच 55, क्लीन एंड जर्क 67) के साथ स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक पांडीचेरी की धर्शिनी प्रिया (50 व 66, कुल 116 किग्रा) से और कांस्य पदक तमिलनाडु की ईशवरिया के (50 व 65, कुल 115) ने जीता। इसमें बिहार की नंदनी कुमारी को आठवां स्थान मिला। नंदनी ने स्नैच में 38, क्लीन एंड जर्क में 50 और कुल 88 किग्रावजन उठाया।
बालक 45 किग्रास्पर्धा में ओडिशा के हषर्बर्धन साहू ने 203 किलो के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 88 किलो वजन उठाया। इस स्पर्धा में दो राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड भी बनाये। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 101 किलोग्राम तथा कुल 203 किलोग्राम भार उठाकर यह रिकॉर्ड बनाए।
इससे पहले का रिकॉर्ड झारखंड के बाबूलाल हेंब्रम के नाम था जिन्होंने पिछले वर्ष फिजी के सुवा में आयोजित व्र्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में (स्नैच 88 किग्रा, क्लीन एंड जर्क 114 किग्रा) यह रिकॉर्ड बनाया था। साहू ने रजत पदक झारखंड के निकलेश लकड़ा (83 व 101, कुल 184) ने और कांस्य पदक उत्तराखंड के अर्शलान (83 व 100, कुल 183) ने जीता। बिहार के अभय कुमार बढ़िया प्रदर्शन के बावजद छठे स्थान पर पिछड़ गये। उन्होंने (स्नैच 76, क्लीन एंड जर्क 96) कुल 182 किलो वजन उठाया।
महाराष्ट्र की आकांक्षा किशोर ने 148 किलो उठाकर बालिका 45 किलोग्राम स्पर्धा का स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। आकांक्षा ने स्नैच में 68 और क्लीन एंड जर्क में 80 किलो वजन उठाया था। पंजाब की लवजोज कौर ने (55 व 73) कुल 128 किलो के साथ रजत पदक और महाराष्ट्र की वेदिका दत्तात्रेय (57 व 70, कुल 127) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बिहार की रिंकी देवी सातवें स्थान पर रही। रिंकी ने स्नैच में 49, क्लीन एंड जर्क में 59 और कुल 108 किलो वजन उठाया।
बालक 55 किलो स्पधार्अ में मणिपुर के बन्नी सिंह ने 213 किलो से स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 96, क्लीन एंड जर्क में 117 किलो वजन उठाया। रजत पदक पर आन्ध्र प्रदेश के अप्पानेनी प्रदवी ने कब्जा किया। उन्होंने 93, 114 और कुल 207 किलो वजन उठाया। कांस्य पदक असम के देवांगरिया ने जीता। उन्होंने 89, 118 और 207 किलो उठाया। बिहार के आदित्य कुमार को स्नैच में 81, क्लीन एंड जर्क में 96 और कुल 177 किलो से सातवां स्थान मिला।
पदक जीतकर खुश हूं
हषर्वर्धन ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि मैंने यहां अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और रिकॉर्ड बनाया। पेरू में र्वल्ड यूथ चैंपियनशिप से लौटने के बाद ज्यादा ट्रेनिंग का समय नहीं मिला, लेकिन मेरा पूरा फोकस इस प्रतियोगिता पर था। मुझे भारत सरकार और साई से अच्छा समर्थन मिला।’
समयलाइव डेस्क राजगीर |
Tweet