AUS vs SA , WTC Final 2025: WTC के फाइनल में 212 पर सिमटने के बाद आस्ट्रेलिया ने की वापसी

June 12, 2025

AUS vs SA , WTC Final 2025: तेज गेंदबाजों कैगिसो रबाडा (51 रन पर पांच विकेट) और मार्को यानसेन (49 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया को 212 रन पर समेटने के बाद दक्षिण अफ्रीका की भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के पहले दिन बुधवार को यहां शरुआत खराब रही और उसने 43 रन तक चार विकेट गंवा दिए।

मिचेल स्टार्क (10 रन पर दो विकेट) ने दोनों सलामी बल्लेबाजों ऐडन मारक्रम (00) और रेयान रिकेल्टन (16) को जल्दी पवेलियन भेजकर आस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। कप्तान पैट कमिंस (14 रन पर एक विकेट) और जोश हेजलवुड (10 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट चटकाया। दिन का खेल खत्म होने पर डेविड बेडिंघम आठ जबकि कप्तान तेम्बा बावुमा तीन रन बनाकर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका की टीम अब भी आस्ट्रेलिया से 169 रन से पीछे है।

आस्ट्रेलिया को इससे पहले ब्यू वेबस्टर (72 रन, 92 गेंद, 11 चौके) और स्टीव स्मिथ (66 रन, 112 गेंद, 10 चौके) ने पांचवें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी करके उस समय मुश्किल से उबारा जब टीम 67 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी। इन दोनों के अलावा एलेक्स कैरी (23) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। वेबस्टर और कैरी ने छठे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी भी की।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने पहले ओवर में ही एडेन मारक्रम (00) का विकेट गंवा दिया जो मिचेल स्टार्क की गेंद को विकेटों पर खेल गए। वियान मुल्डर को एक रन के निजी स्कोर पर स्टार्क की गेंद पर कैरी ने जीवनदान दिया। सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन (16) ने स्टार्क और हेजलवुड पर चौके मारे। वह हालांकि स्टार्क की गेंद पर पहली स्लिप में उस्मान ख्वाजा को कैच दे बैठे। मुल्डर ने 44 गेंद में छह रन बनाने के दौरान काफी संघर्ष किया और फिर आस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। 

स्कोर बोर्ड 

आस्ट्रेलिया (पहली पारी) : 

उस्मान ख्वाजा का बेडिंघम बो रबाडा    00
मारनम लाबुशेन का वेरेन बो यानसेन    17
कैमरून ग्रीन का मार्करम बो रबाडा    04
स्टीवन स्मिथ का यानसेन बो मार्करम    66
ट्रेविस हेड का वेरेन बो यानसेन    11
बीयू वेबस्टर बो बेडिंघम बो रबाडा    72
एलेक्स कैरी बो महाराज    23
पैट कमिंस बो रबाडा    01
मिचेल स्टार्क बो रबाडा    01
नाथन लियोन बो यानसेन    00
जोश हेजलवुड नाबाद    00
अतिरिक्त :     17
कुल (56.4 ओवर में सभी आउट)      212
विकेट पतन : 1/12, 2/16, 3/46, 4/67, 5/146, 6/192, 7/199, 8/210, 9/211, 10/212
गेंदबाजी : कैगिसो रबाडा 15.4-5-51-5, मार्क यानसेन 14-5-49-3, लुंगी एनगिडी 8-0-45-0, वियान मुलडर11-3-36-0, केशव महाराज 6-0-19-1, ऐडन मार्करम 2-0-5-1

दक्षिण अफ्रीका (पहली पारी) : 

एडेम मार्करम बो स्टार्क    00
रयान रिकलटेन का ख्वाजा बो स्टार्क    16
वियान मुलडर बो कमिंस    06
तेम्बा बावुमा नाबाद    03
ट्रिस्टन स्टब्स बो हेजलवुड    02
डेविड बेडिंघम नाबाद    08
अतिरिक्त :     08
कुल (22 ओवर में चार विकेट पर)               43
विकेट पतन : 1/0, 2/19, 3/23, 4/30
गेंदबाजी : मिचेल स्टार्क 7-3-10-2, जोश हेजलवुड 7-3-10-1, पैट कमिंस 7-3-14-1, नाथन लियोन 1-0-1-0
टॉस : दक्षिण अफ्रीका


भाषा
लॉर्डस

News In Pics