कोविड-19 के केंद्र धारावी की मदद करने का अनुरोध : अजय

May 27, 2020

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने सभी से अपील की है कि वे मुंबई में स्थित एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी के निवासियों के लिए दान करें, जो शहर में कोरोनावायरस महामारी का केंद्र बना हुआ है।

अजय देवगन ने खुद 700 परिवारों की जिम्मेदारी ली है।

अजय देवगन ने मुंबई में कोविड-19 के केंद्र धारावी की मदद करने का सभी से अनुरोध किया

उन्होंने ट्वीट किया, "धारावी कोविड-19 का केंद्र बना हुआ है। कई नागरिक एमसीजीएम की मदद से दिन रात काम कर रहे हैं। कई एनजीओ की मदद से जरूरतमंद लोगों को राशन और हाइजीन किट्स उपलप्ध कराए जा रहे हैं। हम (एडीएफ) 700 परिवारों की मदद कर रहे हैं। मैं लोगों से विनती करता हूं कि आगे आए और डोनेट करें।"


आईएएनएस
मुंबई

News In Pics