शाहरुख ने बेटे अबराम का जन्मदिन हॉरर स्टोरीज सुनाकर मनाया

May 28, 2020

बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान की तरह ही उनकी फैमिली भी लाइम लाइट में बनी रहती है। फिर चाहे उनकी लाडली बेटी सुहाना खान हो या फिर उनके छोटे बेटे अबराम।

अबराम कल सात साल के हो गए हैं। इस मौके पर शाहरुख ने बेटे को डरावनी कहानी सुनाई।

गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं। वीडियो में अबराम बड़े ही ध्यान से पापा से कहानी सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में कहा, "हॉरर स्टोरीज सुनते हुए अबराम अपने फेवरेट इंसान के साथ, जन्मदिन का जश्न मनाते हुए।"


फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर इस वीडियो को 2.6 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

अबराम का जन्म 2013 में एक सरोगेट मदर के जरिए हुआ था।
 

 


आईएएनएस
मुंबई

News In Pics