‘वो लड़की है कहां’ में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे प्रतीक गांधी

February 22, 2021

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने स्कैम 1992 के प्रसिद्ध अभिनेता प्रतीक गांधी के साथ एक नई फिल्म 'वो लड़की है कहां' में साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

यह पहली बार होगा जब दोनों को साथ में स्क्रीन स्पेस पर देखा जाएगा। फिल्म अरशद सैयद द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित होगी।

निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस फिल्म में पन्नू एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं।

निर्माताओं के अनुसार फिल्म में पन्नू और गांधी का किरदार एक दूसरे से बिलकुल अलग है। फिल्म का लेखन और निर्देशन अरशद सैयद करेंगे।

प्रतीक गांधी पिछले साल आई वेब श्रृंखला ‘‘स्कैम 1992: द हषर्द मेहता स्टोरी’’ से चर्चा में आए थे।

पन्नू ने कहा कि सैयद द्वारा लिखा गया ‘‘मजबूत और विशिष्ट’’ किरदार उन्हें पसंद आया और वह फिल्म में काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

प्रतीक गांधी ने कहा कि वह वेब श्रृंखला की कामयाबी के बाद कुछ अलग करने के बारे में सोच रहे थे और उसी दौरान उन्हें ‘‘वो लड़की है कहां’’ में काम करने का प्रस्ताव मिला।

इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोमवार को ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा, " तापसी और प्रतीक गांधी की नई फिल्म की घोषणा। दोनों एक साथ वो लड़की है कहां में नजर आएंगे, जो 2021 के आखिरी में शुरू होगा। इसको अरशद सैयद डायरेक्ट करेंगे और सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस करेंगे।"

इस बीच, तपसी पन्नू के पास रश्मि रॉकेट, लूप लैपेटा, हसीन दिलरुबा, दोबारा और शाबाश मिठू जैसी अच्छी प्रोजेक्ट्स हैं।


आईएएनएस/भाषा
मुंबई

News In Pics