सलमान खान की हत्या की साजिश में वांछित सुक्खा कालुया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

October 17, 2024

नवी मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की हत्या की कथित साजिश के सिलसिले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी सुक्खा को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि सुक्खा को नवी मुंबई लाया जा रहा है और बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने इस साल जून में दावा किया था कि उसने सलमान खान को निशाना बनाने की साजिश का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने सलमान को पनवेल के पास उनके फार्महाउस जाते समय निशाना बनाये जाने का दावा किया था।

अप्रैल 2024 में सलमान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी के बाद यह घटनाक्रम हुआ था।

इससे पहले नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस के पास हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

इसी पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस साजिश की सुपारी सुक्खा ने ली थी।


भाषा
मुंबई

News In Pics