बुधवार, 16 जून, 2021 का राशिफल

June 16, 2021

जानिए आज बुधवार, 16 जून, 2021 का राशिफल

मेष : पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लावे, अपनी क्षमताओ पर भरोसा करें। किसी नये कार्य के सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।    
बृषभ : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है। महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। किसी नये कार्य में मन केन्द्रित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुरुप चलें।              
मिथुन : महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे।               
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए के मन चिन्तित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।        
सिंह : शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगा। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कन्या : किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी नये कार्य के सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।            
तुला : अच्छी व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। कुछ कठिनाईयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। वृद्धों के स्वास्थ्य में सुधार और अविवाहितों के विवाह होने के योग है।         
वृश्चिक : परिजनो से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा।       
धनु : निकटस्थ संबंधों में किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकता है। कुछ नये आय के संसाधन बनेंगे। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति निकट संबंधों में आपकी अच्छी छवि बनेगी।               
मकर : अत्याधिक कायरें की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। अपने आप को निराशा त्याग मन को आशावादी बिचारों से सिंचित करें।         
कुंभ : जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा। किसी नये रिश्तें में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले भी हल होते नजर आएंगे।   
मीन : आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। बहुत सारे अवरोधित कायरे हल होने के आसार बनेंगे। कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाऐंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।      




News In Pics