25 से 31 जुलाई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

July 25, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 से 31 जुलाई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


मेष-सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए स्वयं को सही साबित करने में असमर्थ होंगे। प्रयासरत् क्षेत्रो मे मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। जीवन साथी की कुछ अस्वस्थता संभव। आवेश में कोई कार्य न करें। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।      
वृषभ-पुरानी समस्याएं हल होंगी। अपने अस्थिर मन पर काबू रखें। भौतिक सुख-साधनों में व्यय संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका ज्यादा बोलना छबि को धूमिल कर सकता है। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी  बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस प्रकृति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।   

मिथुन-पूर्ण उत्साह के साथ कार्यक्षेत्र में संलग्न होना, रंग लायेगा। कुछ अप्रिय बातें संबंधों में कटुता की आशंका है। किसी अप्रत्यासित सफलता मिलने की उम्मीद है। लंबी दूरी की यात्रा संभव। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-ब्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।      
सिंह-भविष्य संबंधी कुछ नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। राजनीतिज्ञ नई योजनाओं पर केंद्रित होंगे। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।    
कन्या-विषम स्थितियों में धैर्य अथवा संयम से काम लें। अर्थाभाव जिम्मेदारियों की पूर्ति में कठिनाइयों से परेशान होंगे। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। समय उत्साहपूर्ण होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।     
तुला-इस सप्ताह पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असंतुष्टि संभव। अत्याधिक संवेदशीलता एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। बीती बातों को भूल संबंधों को मधुर बनायें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
वृश्चिक-किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। किसी नये कार्य में रुचि बढ़ेगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।    
धनु-अनैतिकता के मध्य भौतिक परिवेश में तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। राजनीतिज्ञों को उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है।
हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। आप थोड़ा आय-व्यय में संतुलन बनायें। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वलित करेंगी। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता रहेगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगा होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे।
मकर-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन तत्पर होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में विलम्ब से मन परेशान होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित और ब्यस्त रहेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
कुंभ-कार्यक्षेत्र में पूर्ण उत्साह के साथ आर्थिक प्रगति हेतु केंद्रित होंगे। सामाजिक व व्यावसायिक ब्यस्तता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय काफी अनुकूल रहेगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए ब्यस्तता भरा समय रहेगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं  शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें।   
मीन-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कुछ कर्जभार मन पर दवाब बनायेगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। वर्तमान में मनोबल में कमी आयेगी। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित होगा।  रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। कुछ मेहमान के आगमन से परिवार में उत्साहित माहौल रहेगा।




News In Pics