बृहस्पतिवार, 14 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

October 14, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 14 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।

मेष : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मक को न पालें। भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। भावनाओं से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
बृषभ : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा।
मिथुन : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
कर्क : पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।        

सिंह : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रयता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।           
कन्या : परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके लिए प्रगति का सूचक है।                
तुला : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।            
वृश्चिक : पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।                 
धनु : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।           
मकर : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्ययवस्था हेतु मन चिंतित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी।              
कुंभ : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।  पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।         
मीन : परिजनों में सिर्फ मधुर संवाद पर जोर दें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।




News In Pics