शुक्रवार, 15 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

October 15, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 15 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।

मेष : कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। इधर-उधर की बातों में मन न लगायें सिर्फ अपने कर्तव्यो पर केन्द्रित हों। पारिवारिक जरूतों में व्यय के योग है।               
बृषभ : नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग आशावादी बनें। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित होगा। सामाजिकता के निर्वहन मे व्यस्त रहेंगे। परिवार में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगावें।              
मिथुन : कभी धूप कभी छांव यही जीवन है उससे न घबराएं। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।                   
कर्क : किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की इच्छा तीव्र होगी। संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों है। अत: खराब प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूरी बनावें। मन नये-नये कल्पनाओं की शैर करेगा।    
सिंह : कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिन्ता बढ़ेगी संबंधों में कुछ खट्टा-कुछ मीठा  दोनों एहशास होगा। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र मे सफलता के योग है।

कन्या : समय तो अच्छा है परन्तु इधर की बात उधर करना आपकी छवि के लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की आपूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार है।             
तुला : कुछ स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता अपेक्षित है। थोड़ा धैर्य एवं संयम से कार्य लेवे। बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा।            
वृश्चिक : निराशा को छोड़ कर समस्याओं के विकल्प पर मन को केन्द्रित करें। अच्छी योजनाएं आलस्य का त्याग करें। रचनात्मक कार्यों मे रुचि बढ़ेगी। महत्पूर्ण दायित्व पूर्ति में सहायक होंगी।           
धनु : निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहशास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। बहुत ही अच्छा समय आ गया है।
मकर : हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।           
कुंभ : किसी निकटस्थ संबंध से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान के योग है। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नये लक्ष्यो में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।
मीन : आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिन्तित होगा। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। आय-व्यय में असन्तुलन से मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार क्षेत्र मे कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी।




News In Pics