शनिवार, 28 जनवरी, 2023 का राशिफल

January 28, 2023

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 28 जनवरी, 2023 का राशिफल।

मेष : समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करें।
बृषभ : कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।
मिथुन : कुछ नये दायित्व पूर्ति हेतु दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव। शासन-सत्ता के लोगों को सफलताएं मिलेंगी। उच्च स्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा।
कर्क : स्थिति के साथ स्वभाव में लचीलापन लायें। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। सगे-संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।
सिंह : नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। मन को किसी नये  रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। भविष्य की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी।
कन्या : आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।
तुला : किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। पुराने संबंधों  के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा।

वृश्चिक : निर्थक दूसरों की अलोचना न करें।  कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। वर्तमान की स्थिति देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि करेंगे।
धनु : कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। शिक्षा में सफलताएं मिलेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। व्यवसायिक संबंधों में व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयत्न तीव्र होगा।
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। कार्य पेशे में कुछ नई तब्दीली रुचिकर होगी।
मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।




News In Pics